लातेहार में प्रतिबंधित नक्सली संगठन JJMP के 2 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री बरामद
लातेहार पुलिस ने उग्रवादी और नक्सली संगठनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. साथ ही इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद की है.

Latehar / Jharkhand (Report By- Manish Sinha): लातेहार जिले में नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बता दें, लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन JJMP के दो उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “स्पेशल ऑपरेशन ड्रैगन-228” के तहत कार्रवाई करते पुलिस ने दोनों उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई से JJMP उग्रवादी शंकर राम अपने अन्य साथियों के साथ हथियार छोड़ मौके से फरार होने में सफल रहा.

बता दें, लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को लगातार सूचना मिली थी कि JJMP नक्सली संगठन का सदस्य शंकर राम अपने दस्ते के साथ मनिका थाना क्षेत्र के कुरुमखेता जंगल क्षेत्र में किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है. इस सूचना के बाद एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.

वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस बल के जवानों को देखकर उग्रवादी भागने लगे. हालांकि इस दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने 2 उग्रवादियों को खदेड़कर दबोच लिया. गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान पलामू जिला के रहने वाले मनोज लोहरा (26 वर्ष) और लातेहार जिला के रहने वाले महादेव सिंह (24 वर्ष) के रूप में हुई है. इन दोनों उग्रवादी के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है. जिसमें दो SLR राइफल, एक AK-47 राइफल, 9 मैगजीन, सैकड़ों जिंदा गोलियां, दो वॉकी-टॉकी, पांच मोबाइल,6 सिम कार्ड और अन्य सामान शामिल हैं.

इसके अलावा पुलिस ने झाड़ियों से भी अतिरिक्त हथियार और उपकरण बरामद किए हैं. इस संबंध में पुलिस ने मनिका थाना में कांड संख्या 41/2026 दर्ज कर लिया है, जिसमें आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. फरार उग्रवादी शंकर राम और अन्य उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







