टाउन महिला थाना को मिला नया भवन, एसपी कपिल चौधरी ने किया उद्घाटन
टाउन थाना परिसर में सोमवार को नवनिर्मित टाउन महिला थाना के नए भवन का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने किया।

Palamu... News...पलामू के टाउन थाना परिसर में सोमवार को नवनिर्मित टाउन महिला थाना के नए भवन का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने किया। इस मौके पर सदर एसडीपीओ राजेश यादव, प्रभारी सार्जेंट मेजर सुरेश राम, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार और महिला थाना प्रभारी पार्वती कुमारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। नए भवन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित मामलों का त्वरित एवं संवेदनशील तरीके से निष्पादन करना है। भवन में थाना पहुंचने वाली पीड़ित महिलाओं और आम नागरिकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि शिकायत दर्ज कराने के दौरान उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। पुलिस के अनुसार, बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध होने से महिला संबंधी मामलों की सुनवाई और कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। साथ ही पीड़ित महिलाएं सुरक्षित और सहज वातावरण में अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रख सकेंगी। पलामू पुलिस ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है। महिला संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







