सखी मंडल की दीदियों की राखियों को मिला बाजार, डीसी ने किया प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र का शुभारंभ
जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों द्वारा तैयार की गई राखियों के प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया।

Palamu..News.. समाहरणालय परिसर में सोमवार को जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों द्वारा तैयार की गई राखियों के प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने फीता काटकर केंद्र का औपचारिक उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सखी मंडल की एक दीदी द्वारा उपायुक्त को राखी बांधकर की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने सखी मंडल की महिलाओं द्वारा तैयार की गई विभिन्न प्रकार की राखियों का अवलोकन किया और उनके हुनर की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाओं द्वारा स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस बिक्री केंद्र के साथ-साथ अपने नजदीकी संकुल से भी सखी मंडल की दीदियों द्वारा निर्मित राखियां खरीदें। इससे महिलाओं के हुनर को प्रोत्साहन मिलेगा और उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध हो सकेगा। 40 हजार राखियां तैयार करने का लक्ष्य उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष पलामू जिले में सखी मंडल की दीदियों द्वारा 40 हजार राखियां तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में लेस्लीगंज, पड़वा और नावाबाजार प्रखंडों में सखी मंडल की महिलाएं राखियों का निर्माण कर रही हैं। निर्मित राखियों की बिक्री जिले के सभी प्रखंडों में संकुल के माध्यम से की जा रही है। इससे ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को स्थानीय बाजार के साथ-साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है। स्थानीय हुनर से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था डीसी ने कहा कि सखी मंडल की दीदियां राखी के अलावा कई तरह के उत्पाद तैयार कर अपनी आजीविका को मजबूत कर रही हैं। ऐसे उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने से महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्थानीय स्तर पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को प्राथमिकता दें और उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता सी. केरकेट्टा, जिला प्रबंधक नवल किशोर राजू, इमरान अहमद, मिथिलेश कुमार, अख्तर अंसारी, अवकेश खलखो, शेखर लाल एवं बीपीओ सुनील कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'झारखंड के 2119 वेटलैंड्स का बदलेगा स्वरूप!,' CM हेमंत सोरेन की हाईलेवल बैठक में बड़े फैसलों पर लगी मुहर

राज्यपाल के आदेश से जारी हुई अधिसूचना, झारखंड के 22 शिक्षा पदाधिकारियों का कद और वेतनमान दोनों बढ़ा







