शर्मनाक ! ओडिशा में प्राइवेट स्कूल के 13 साल की छात्रा से रेप, 5 शिक्षक गिरफ्तार
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक प्राइवेट स्कूल के 5 शिक्षकों को 13 साल की छात्रा से रेप करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है. मामले में परिजनों का आरोप है कि आरोपियों द्वारा लंबे समय से रेप की घटना को अंजाम दिया जा रहा था.

Odisha News: ओडिशा से मानवता को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई है. जहां 13 साल की छात्रा के साथ रेप करने के आरोप में 5 शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया है. सभी को 21 फरवरी को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है. इस मामले में पीड़ित छात्रा के पिता और जिला बाल कल्याण समिति (Child Welfare Committee) ने अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है. वहीं मामले में जांच करते हुए पुलिस और बाल कल्याण समिति ने सभी आरोपी शिक्षकों को पकड़ लिया.
बता दें, यह पूरा मामला केंद्रपाड़ा जिले के राजकनिका थाना क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल का है जहां पीड़ित छात्रा 7वीं कक्षा में पढ़ाई करती है. मामले में गिरफ्तार आरोपियों में 4 शिक्षक सहित एक चापरासी के शामिल होने की बात कही जा रही है. इन सभी पर आरोप है वे सभी लंबे समय से छात्रा से रेप की घटना को अंजाम देते आ रहे थे.
पीड़ित छात्रा ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. जिसके बाद 18 फरवरी 2026 को परिजन जिला बाल कल्याण समिति के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद समिति ने शुरुआती जांच के बाद मामला राजकनिका पुलिस स्टेशन को भेजा. इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को भी समिति ने मामले में अलग से जांच-पड़ताल करने को कहा.
आरोपों के मुताबिक, पीड़ित छात्रा से उसके शिक्षकों ने लंबे समय तक बार-बार रेप किया. आरोप यह भी है कि आरोपी को एक महिला समेत दूसरे अन्य शिक्षक बचा रहे थे. घटना के विषय में आरोपी खुद भी किसी छात्रा को धमकी देता था कि वह इस पूरे मामले की जानकारी किसी को न दे. परिजनों के अनुसार, उन्होंने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से भी की, लेकिन इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई. वहीं, स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि इस घटना के संबंध में उन्हें तब पता चला जब परिवार ने जिला बाल कल्याण समिति में शिकायत की.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के लेढवा पहाड़ी जंगल में मिला महिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस

IRAN WAR UPDATE: अमेरिका ने दो हफ्तों के लिए किया युद्धविराम, ईरान ने बताया 'राजनीतिक आपदा'






