
भारत बनेगा 2030 राष्ट्रमंडल खेलों का मेज़बान, अहमदाबाद में होंगे आयोजन
26 नवंबर को ग्लासगो में होने वाली आमसभा में इस निर्णय की औपचारिक पुष्टि की जाएगी. हालांकि यह प्रक्रिया महज़ औपचारिकता मानी जा रही है, क्योंकि सभी संकेत भारत के पक्ष में हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, यह फैसला भारत के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा.















