जिस्म-फरोख्त के आरोपी दंपत्ति पुलिस हिरासत में, युवक-युवतियों की नहीं रखते थे कोई जानकारी
11 युवक और 8 युवतियों को हिरासत में भी ले लिया गया. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को होटल संचालक दामोदर साहू और पत्नी रीता देवी की भी गिरफ्तारी की ली गई.

गिरिडीह : देह व्यापार के कारोबार का भंडाफोड़ पुलिस द्वारा मंगलवार को किया गया था. 11 युवक और 8 युवतियों को हिरासत में भी ले लिया गया. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बुधवार को होटल संचालक दामोदर साहू और पत्नी रीता देवी की भी गिरफ्तारी की ली गई.
पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी दंपत्ति ने बताया कि किसी भी युवक-युवतियों की जानकारी सहेजने के लिए दस्तावेज आदि मेंटेन नहीं रखा करते थे. बुकिंग रजिस्टर में सिर्फ अन्य कस्टमरों के पंजीकरण की डीटेल्स ही अपने बुकिंग रजिस्टर में दर्ज किया करते थे. रजिस्टर मे अंतिम बुकिंग की डेट 11 अक्टूबर तक का पाई गई.
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी में पता चला कि होटल के जिन कमरों में उक्त अवैध व्यापार चलाया जा रहा था, उसमें कई आपत्तिजनक वस्तुओं को भी बरामद किया गया है. होटल कलश धाम में यात्रियों की बुकिंग से अधिक देह कारोबार के लिए युवक-युवतियों की बुकिंग की जाती थी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मध्यप्रदेश में 3 MBBS फर्जी डॉक्टरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सरकारी नौकरी में दे रहे थे सेवाएं

सरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में लड़की को घर में घुसकर मारी गोली, चीख-पुकार मचने से पहले हुआ फरार







