
गांडेय विधायक कल्पना सोरेन गिरिडीह में ‘आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम में हुई शामिल
गांडेय विधायक कल्पना सोरेन रविवार को गिरिडीह के बेरडोंगा गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने प्रशासन के साथ बैठक करने के बाद ‘आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. कार्यक्रम में उन्होंने लाभुकों के बीच पेंशन प्रमाणपत्र और धोती-साड़ी का वितरण भी किया.














