
गढ़वा में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला: किशोरी की हत्या, शव को जलाने का प्रयास, पिता और भाई हिरासत में...
Adarsh RathoreEdited by: Adarsh Rathore
गढ़वा जिले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसे पुलिस ने ऑनर किलिंग की गंभीर घटना के रूप में दर्ज किया है। गढ़वा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी की हत्या कर उसके परिजनों द्वारा शव को जलाने का प्रयास किया गया। लेकिन समय रहते मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जलती चिता से शव को उतारकर अपने हिरासत में ले लिया। इस मामले में मिली सूचना के अनुसार मृतका के पिता और भाई को हिरासत में ले लिया गया है।





