अवैध बिजली तार बिछाकर युवक की मौत, शव बालू में दबाया; पलामू पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
उंटारी रोड थाना क्षेत्र में अवैध बिजली तार बिछाकर हुई युवक की मौत और शव छिपाने के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है

Medaninagar Palamu पलामू पुलिस ने उंटारी रोड थाना क्षेत्र में अवैध बिजली तार बिछाकर हुई युवक की मौत और शव छिपाने के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर की गई। पुलिस के अनुसार, उंटारी रोड थाना कांड संख्या-37/2026 में 15 जुलाई 2026 को ग्राम शेखडीहा, सतबहिनी पंचायत स्थित कोयल नदी के बालू में एक शव बरामद हुआ था। शव की पहचान सचिन कुमार साह के रूप में हुई थी। अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान में खुलासा हुआ कि 14 जुलाई 2026 की रात अवैध रूप से बिछाए गए 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से सचिन कुमार साह की मौत हो गई थी। घटना के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को कोयल नदी के बालू में दफना दिया गया तथा बिजली के तार को भी छिपा दिया गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी: कमल रजवार उर्फ बबलू,रामजी रजवार बरामद सामान: लगभग 50 फीट लोहे का बिजली तार 6 लकड़ी के खूंटे (लगभग 1.5 फीट लंबे)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पांकी में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में शराब व स्प्रिट बरामद

विनीत तिवारी हत्याकांड: फरार आरोपी प्रशांत तिवारी झांसी से गिरफ्तार







