रेलवे लाइन पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, हाथ-पैर कटे
छिपादोहर थाना क्षेत्र स्थित करिमाटी केड गांव निवासी 18 वर्षीय रिंकेश भुइयां गुरुवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे का शिकार हो गया। रेलवे लाइन पार करने के दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया,

बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र स्थित करिमाटी केड गांव निवासी 18 वर्षीय रिंकेश भुइयां गुरुवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे का शिकार हो गया। रेलवे लाइन पार करने के दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसका बायां पैर और दाहिना हाथ कट गया। घटना रेलवे पोल संख्या 249/10 के समीप हुई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह पहुंचाया गया, जहां डॉ. अमित कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश मीणा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरपीएफ हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अंधा मोड़ और गहरा गड्ढा!, गोड्डा ललमटिया सदर बाजार में मौत को दावत दे रही सड़क, ECL के टेंडर के बाद भी काम ठप

लातेहार में अपराधियों ने मगध कोलियरी में ऑपरेटर को मारी गोली, अमन साहू गैंग का छोड़ा पर्चा







