IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते नहीं मिलेगा Dhoni को खेलते देखने का मौका, इस कारण से रह सकते हैं बाहर
MS Dhoni Injury Update: दिग्गज और सबके पसंदीदा खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले दो सप्ताह तक शायद मैदान पर खेलते न दिखें. इसके पीछे का कारण उनकी चोट को बताया जा रहा है.

MS Dhoni Injury Update: करीब एक साल तक इंतजार करने के बाद फैंस को धोनी मैदान पर हैलिकॉप्टर शॉट लगाते नजर आते हैं. इस साल के क्रिकेट महाकुंभ की शुरुआत आज आरसीबी और एसआरएच के मुकाबले से होने जा रही है. वहीं सीएसके भी अपना पहला मैच राजस्थान के खिलाफ 30 मार्च को गुवाहाटी में खेलेगी. लेकिन धोनी के फैंस उन्हें शायद दो हफ्तों तक खेलते न देख पाएं.
क्या है धोनी के न खेलने का कारण?
जानकारी के अनुसार धोनी पिंडली (calf) में लगी चोट के कारण अगले दो हफ्तों तक शायद मैच न खेल पाएं. फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है. सीएसके ने बयान में कहा कि महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. इस कारण उनका आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह में खेलने की संभावना नहीं है.
कब खेलेगी सीएसके अपना पहला मैच?
धोनी आईपीएल की शुरुआत से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं.उन्होंने पिछले आईपीएल में 14 मैच खेले थे और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए फिनिशर की भूमिका निभाई थी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से उन्हें घुटने की समस्या से बार-बार जूझना पड़ा है और 2023 में उनकी सर्जरी भी हुई थी.सीएसके आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करेगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह योगासन स्पोर्ट्स संघ ने किया 5वां योगासन प्रतियोगिता का आयोजन, 300 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

IPL 2026, DC vs RR: Mitchell Starc के खिलाफ राजस्थान के Vaibhav.. क्या दिखा पाएंगे कमाल! देखें संभावित Playing-11 की डिटेल्स







