30 साल बाद आगे बढ़ी यमुना जल परियोजना, आज दिल्ली में होगा अहम समझौता
30 साल पुरानी योजना को मिलेगा अंतिम रूप, शेखावाटी के जल संकट से राहत की बढ़ी उम्मीद

करीब 30 साल से अटकी यमुना जल परियोजना आज अहम मोड़ पर पहुंचने जा रही है। सोमवार को नई दिल्ली में केंद्र सरकार, राजस्थान और हरियाणा के बीच इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) पर हस्ताक्षर होंगे। इस समझौते के बाद परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ होगा और शेखावाटी क्षेत्र तक यमुना का पानी पहुंचाने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह जयपुर से दिल्ली रवाना होंगे। राजधानी के कर्तव्य भवन-3 में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। पिछले साल 17 फरवरी 2024 को हुए त्रिपक्षीय एमओयू के बाद अब इस परियोजना को लागू करने के लिए एमओए पर सहमति बनी है।
इस योजना के तहत भूमिगत पाइपलाइन के जरिए यमुना का पानी राजस्थान के सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों तक पहुंचाया जाएगा। इससे लंबे समय से पानी की कमी झेल रहे शेखावाटी क्षेत्र को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लोगों को पीने का पर्याप्त पानी मिलेगा और किसानों को सिंचाई के लिए भी सुविधा मिलेगी।
राज्य सरकार इस परियोजना को शेखावाटी के विकास के लिए बड़ा कदम मान रही है। लंबे इंतजार के बाद होने वाला यह समझौता अब योजना को जमीन पर उतारने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पिलीभीत को आज मिलेगी विकास की नई सौगात, CM योगी करेंगे कई परियोजनाओं की शुरुआत

Lucknow: 71 सीवर मैनहोल होंगे सुरक्षित, बिजली के केबल हटाने के CM योगी ने दिए निर्देश







