मजदूर राह चलते भी नहीं हैं सुरक्षित! तेज रफ्तार पिकअप ने तीन को रौंदा.. दो की मौके पर मौत से मचा हड़कंप
घटना गिरिडीह के बिरनी की है, जहां तीन मजदूर पैदल अपने घर जा रहे थे. तीनों तेज रफ्तार पिकअप वाहन का शिकार बना लिए जाते हैं. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो जाता है और दो बेगुनाह मजदूरों की मौके पर मौत हो जाती है.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के बिरनी थाना इलाके के राँची-दुमका मुख्य मार्ग माखमरगो पंचायत बुवन के पास मंगलवार सुबह पैदल जा रहे तीन मजदूरों को तेज रफ्तार पिकउप वैन ने रौंद दिया. इसमें दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई , जबकि एक गम्भीर रूप से घायल है.
मृतकों की पहचान बिरनी के जितकुंडी निवासी 55 वर्षीय वासुदेव साव एवं 60 वर्षीय लखिया देवी के रूप में हुई है. वहीं घायल की पहचान 58 वर्षीय गनपत साव के रूप में हुई है. सभी पैदल अपने घर से माखमरगो जा रहे थे तभी सरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकउप वैन ने तीनों को टक्कर मार दी. वहीं चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया.
स्थानीय ग्रामीणों ने मदद की पहल की और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं एक की हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने उक्त वाहन को जितकुंडी में अपने कब्जे में ले रखा है. वहीं बिरनी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है.
Report By - Manoj and Sadanand
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमुआ में किशोर के अपहरण का दुस्साहस: बोरे में बंद कर ले जा रहे थे अपराधी, शोर मचाने पर भाग निकले

"सड़क नहीं, तालाब है ये!" - गोड्डा के कृष्ण टोला में विकास के दावों की खुली पोल







