गिरिडीह में आसमानी बिजली की चपेट में आई युवती, महुआ चुनने के दौरान मौत
जिले के डुमरी की रहने वाली एक युवती जंगल की ओर महुआ चुनने गई थी, जिस दौरान मौसम ने करवट ली. तेज हवा-आंधी के साथ बिजली ने महिला को चपेट में ले लिया.

Giridih, Jharkhand : गिरिडीह के डुमरी थाना इलाके के घुटवाली गांव में आसमानी बिजली की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय सबिता कुमारी जिस समय गांव के जंगल में महुआ का फल चुनने जा रही थी. उसी समय मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, और बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर युवती की मौत हो गई.
सूचना मिलते ही निमियाघाट थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी मिलने के बाद मृतका का भाई देवी लाल महतो भी निमियाघाट थाना पहुंचा.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

परीक्षा रद्द होते ही झारखंड में बड़ा प्रशासनिक संकट!, खाली हो गईं सैकड़ों कुर्सियां, ठप्प पड़ा सरकारी काम

'सुप्रीम कोर्ट से जीते, पर सिस्टम से हार रहे युवा!', JAP-1 ग्राउंड में दिनभर भटके झारखंड कांस्टेबल भर्ती के 888 अभ्यर्थी







