गिरिडीह में नाबालिगों से देह व्यापार कराने की आरोपी महिला गिरफ्तार, दो नाबालिग रेस्क्यू
गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र में नाबालिगों से देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया. शिकायत के बाद छापेमारी कर दो नाबालिगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया.

Giridih, Jharkhand: झारखंड के गिरिडीह जिले में नाबालिगों से देह व्यापार कराने के आरोप में पचम्बा थाना पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग लड़कियों को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया है.
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिला बिरनी थाना क्षेत्र के भ्रकट्टा ओपी इलाके की रहने वाली है और पचम्बा थाना क्षेत्र के बोडो स्थित एक मकान में किराए पर रह रही थी. पुलिस पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह नाबालिग लड़कियों को काम दिलाने के बहाने बुलाती थी और बाद में उनसे देह व्यापार करवाती थी.
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला बोडो में रहती जरूर थी, लेकिन देह व्यापार का धंधा दूसरे स्थानों पर संचालित किया जाता था. महिला ने पूछताछ में यह भी कबूला कि वह नाबालिगों से अश्लील बातें कर उन्हें इस धंधे में धकेलती थी.
मामले का खुलासा तब हुआ जब दो नाबालिगों ने पचम्बा थाना पुलिस को सूचना दी कि उन्हें काम दिलाने के नाम पर गिरिडीह बुलाया गया और अब उनसे गलत काम कराया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और दोनों नाबालिगों द्वारा बताए गए ठिकाने पर छापेमारी की.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बाहर निकाला और मौके से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उस दूसरे ठिकाने पर भी छापा मारा, जहां कथित रूप से देह व्यापार कराया जाता था.
फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस ने नाबालिगों को संरक्षण में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह पुलिस ने दो किशोरियों को दिलाई देह व्यापार से मुक्ति, एक महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

23 साल बाद रांची कॉलेज में शहीद सुधीर साहू की प्रतिमा का अनावरण, स्थानीय नीति की लड़ाई फिर चर्चा में







