तबीयत खराब होने के बाद भी छात्रों के साथ! JPSC Scam पर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हेमंत सरकार...
झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर जारी छात्र आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके का समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि पार्टी छात्रों के लिए भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है तथा स्वस्थ होते ही स्वयं आंदोलन स्थल पर पहुंचकर छात्रों से मुलाकात करेंगे।

Jharkhand JPSC Protest: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षा को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने आंदोलन का खुलकर समर्थन करते हुए कहा कि उनकी पार्टी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव मदद कर रही है।
छात्रों के लिए भोजन और दूसरी सुविधाएं उपलब्ध करा रही पार्टी
अभिजीत दिपके ने बताया कि CJP का एक प्रतिनिधिमंडल आंदोलन स्थल पहुंचा था। पार्टी के कार्यकर्ता वहां प्रदर्शन कर रहे छात्रों के लिए भोजन और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था में जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत फिलहाल ठीक नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य बेहतर होते ही वह खुद भी आंदोलन स्थल पर पहुंचकर छात्रों से मुलाकात करेंगे।
'आंदोलन की पहचान छात्र बनें, कोई नेता नहीं'
दिपके ने कहा कि इस आंदोलन का असली चेहरा छात्र हैं। उन्होंने कहा कि हर जगह किसी नेता का आगे रहना जरूरी नहीं है।
उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि छात्र खुद आगे आएं, अपनी आवाज खुद बुलंद करें और उन्हें ही इस आंदोलन का पूरा श्रेय मिले। कॉकरोच जनता पार्टी सिर्फ उनका साथ देने के लिए खड़ी है, आंदोलन का श्रेय लेने के लिए नहीं।"
'अपने अधिकार और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए लड़ें छात्र'
CJP संस्थापक ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों और देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें। उनका कहना है कि छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









