रांची के बुंडू में देर रात कुएं में जा गिरा जंगली हाथी, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी वन विभाग की टीम
रांची के बुंडू में बीती देर रात एक जंगली हाथी कुएं में गिर गया है. जिसे कुएं से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वन विभाग की टीम जुटी है.

Ranchi News: राजधानी रांची के बुंडू में बीती देर रात एक जंगली हाथी कुएं में गिर गया है. बता दें, यह पूरा मामला राजधानी के बुंडू वन प्रक्षेत्र के सोनाहातु थाना क्षेत्र स्थित सारेयाद गांव का है जहां बुधवार की रात करीब 11 बजे एक जंगली हाथी एक किसान राजेन्द्र महतो के कुंआ में गिर गया. 
मिली जानकारी के अनुसार, रात को दो जंगली हाथी राजेन्द्र महतो के घर को तोड़ने का प्रयास कर रहे थे. इस दौरान घर के भीतर से किसान राजेन्द्र महतो ने मशाल बनाया और उसमें आग लगाकर घर से बाहर फेंक दिया. इस बीच आग देखकर हाथी वहां से आगे की ओर भाग निकला. लेकिन अंधेरी रात में ऊपर से ढके कुए में वह हाथी जा गिरा. 
सुबह इसकी जानकारी मिलते ही गांव वाले वहां जमा होने लगे. लोगों ने इसकी सूचना बुंडु रेंज के वन विभाग के पदाधिकारियों को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर कुएं में फंसे जंगली हाथी को बचाने के लिए रेस्क्यू कार्य में लगी है. राहत की बता रही कि हाथी को किसी भी प्रकार की कोई गंभीर चोट नहीं आई है. और वह कुएं में सुरक्षित है.
हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने से पहले मामला उस समय उलझ गया जब कुएं के मालिक ने मुआवजे की मांग शुरू कर दी. इसे लेकर करीब दो घंटे तक वन विभाग और मालिक के बीच नोकझोंक होती रही. अंततः वन विभाग ने एक लाख रुपये मुआवजे के तौर पर उसे भुगतान किया. तब जाकर कुएं हाथी को बाहर निकालने का रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया.

जेसीबी मशीन और अन्य जरूरी उपकरणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया. रेस्क्यू के बाद हाथी को वापस जंगल की ओर भेज दिया गया. हाथी के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद ग्रामीणों और प्रशासन दोनों ने राहत की सांस ली.
रिपोर्ट- जितेन सार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

किछौछा शरीफ से लौट रहे मेदिनीनगर के पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

रांची के जगन्नाथपुर से लापता जुड़वां बच्चों का मिला सुराग ! पुलिस ने की जानकारी देने वाले को 50 हजार के इनाम की घोषणा







