गिरिडीह के सरिया में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला
गिरिडीह में जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल कर मार दिया है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

Giridih / Jharkhand: गिरिडीह में जंगली हाथियों का तांडव देखने को मिला है. मामला जिले के सरिया थाना इलाके स्थित गदियाबिहार गांव का है जहां एक जंगली हाथी ने कौसर अंसारी (40 वर्ष) को कुचलकर मार दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक गदियाबिहार गांव का ही रहने वाला था और वह अपने घर के पास बांस काट रहा था. तभी अपने झुंड से बिछड़े एक हाधी ने कौसर पर हमला किया और उसे अपने पैर से रौंद दिया.
इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए. ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने जंगली हाथियों के भटकने की सूचना वन विभाग के पदाधिकारी और सिपाहियों को दिया था लेकिन विभाग के लोगों ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया. विभाग की लापरवाही की वजह से ही कौसर को हाथियों ने अपनी चपेट में लेकर मार डाला है.
वहीं मामले में सूचना के बाद स्थानीय सत्तारूढ़ दल के कुछ नेताओं के दबाव के बाद वन विभाग ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक के आश्रितों को तात्कालिक मुआवजा दिया. जब मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रकिया शुरू हुई. तो ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. लेकिन बड़की सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फागू पंडित और मौके पर पहुंचे जेएमएम नेता शत्रुध्न मंडल के समझाने के बाद ग्रामीणों ने कौसर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू//संतोष तरवे
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोबाइल टावर पर चढ़ा सनकी आशिक; नीचे उतरने को कहती रही पुलिस, लेकिन...

श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित 4th Edition Asia Cake Oscars - World Edition 2026 में झारखंड की बेटी को मिला सम्मान







