सूचना आयुक्त की दौड़ में कौन-कौन शामिल... 5 नाम राजभवन को भेजे गए

झारखंड में राज्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर बड़ी हलचल तेज हो गई है। चयन समिति ने पांच नामों की सूची तैयार कर लोकभवन को भेज दी है। बीते 25 मार्च को कांके स्थित मुख्यमंत्री आवास में हुई अहम बैठक में इस पर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। इस दौरान सदस्य के रूप में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, सूचना आयुक्त पद के लिए करीब 450 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनकी शॉर्टलिस्टिंग के बाद पांच नामों को अंतिम रूप दिया गया।
इन नामों को भेजा गया राजभवन: 1.वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा (पूर्व संपादक, प्रभात खबर) 2.वरिष्ठ पत्रकार धर्मवीर सिन्हा (पूर्व झारखंड ब्यूरो चीफ, आजतक) 3.भाजपा मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक 4.झामुमो के युवा नेता व प्रवक्ता तनुज खत्री 5.कांग्रेस से अमूल्य नीरज खलखो बताया जा रहा है कि इन नामों पर जल्द ही राज्यपाल की मुहर लग सकती है और आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि राज्य में एक मुख्य सूचना आयुक्त और छह सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि वर्ष 2020 से ये पद खाली पड़े थे, जिन्हें अब भरने की दिशा में सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय

Giridih: टीबड़ेबाल टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू






