गुमला में मवेशी को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर पलटी कार, युवक की इलाज के दौरान मौत
लोहरदगा का रहने वाला छोटू उरांव अपने भतीजे के साथ वाहन में पेट्रोल भरवाने घाघरा गया हुआ था. जिस दौरान उसके गाड़ी के सामने एक मवेशी के अचानक आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और भीषण दुर्घनाग्रस्त हो गई.

Lohardaga, Jharkhand: लोहरदगा जिले के ओयना बड़काटोली निवासी छोटू उरांव (लगभग 26 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में इलाज के दौरान मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार छोटू उरांव अपने घर से कंडरा मेहमानी आया हुआ था. वह अपने भतीजे लकी उरांव के साथ ऑटो कार में पेट्रोल भरवाने के लिए घाघरा आया था.
बताया जाता है कि वापस लौटने के दौरान घाघरा नौडीहा पुल के समीप अचानक गाड़ी के सामने मवेशी के आ जाने से उसे बचाने के क्रम में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में छोटू उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने पर घाघरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा भेजा गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
गुमला सदर अस्पताल में इलाज के दौरान छोटू उरांव ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
(गुमला से दीपक भास्कर की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शहीद आरक्षी के परिवार को मिली बड़ी राहत, ऋण बीमा योजना के तहत ₹12.55 लाख का चेक सौंपा गया

पलामू डीसी की सख्ती: अधूरे कार्यों पर नाराजगी, समय पर काम नहीं शुरू करने वाले संवेदकों को डिबार करने के निर्देश







