घरवालों ने लड़के से बात करने को लेकर डांटा, तो टावर पर चढ़ गई लड़की, दोपहर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
लड़की किसी लड़के से फोन पर बात करती है, इसे लेकर माता-पिता ने लड़की को फटकार लगाई और फोन पर बात करने से मना किया. जिसके बाद लड़की की ये प्रतिक्रिया रही.

Madhubani, Bihar : मधुबनी जिले से प्रेम-प्रसंग के मामले में हाई वोल्टेज ड्रामा चर्चा में आया है. बताया जा रहा है कि जिले के पतौना थाना क्षेत्र के परसौनी की रहने वाली एक लड़की को घर से डांट मिली जिसके बाद वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई. जानकारी के अनुसार लड़की किसी लड़के से फोन पर बात करती है, इसे लेकर माता-पिता ने लड़की को फटकार लगाई और फोन पर बात करने से मना किया. जिसके बाद लड़की की ये प्रतिक्रिया रही. साथ ही इलाके के लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई, और लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे.
सूचना मिलने पर मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची और माइक से काफी मान-मनौव्वल के बाद लड़की को नीचे उतरने के लिए राजी किया गया. बताया जाता है कि लड़की सुबह टावर पर चढ़ी थी, जिसके उतरने में दोपहर तक लोगों की भीड़ लगी रही.
लड़की के मोबाइल टावर से नीचे उतरने के तुरंत बाद उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. मौके पर बीडीओ, सीओ सहित तमाम प्रशासनिक टीम मौजूद रही. एहतियातन मौके पर अग्निशमन कि गाड़ी भी बुला ली गई थी. बताया जा रहा है पुलिस मेडिकल जांच के बाद लड़की से पूछताछ कर मामले की छानबीन करेगी. बहरहाल हाई वोल्टेज ड्रामा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.
(मधुबनी से राघव मिश्रा की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

NEET पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल! मोतिहारी में पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

बिहार को रेल की बड़ी सौगात! अश्विनी वैष्णव ने 2 नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनें को दिखाईं हरी झंडी







