झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए वोटिंग जारी, CM हेमंत सोरेन ने की विधायकों से मुलाकात, किया मतदान
राज्यसभा की दो सीटों ने लिए विधायकों के मतदान करने का सिलसिला जारी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन के साथ विधानसभा में मतदान कर लिया है.

Jharkhand Rajyasabha Chunav 2026 : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चल रहे घमासान का परिणाम आज रात जारी कर दिया जाएगा. मतदान की शुरुआत सुबह 9 बजे से हो चुकी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने विधानसभा पहुंचकर पहले विधायकों से मुलाकात की, फिर अपना बहुमूल्य वोट डाला. जानकारी के अनुसार मतदान के परिणाम शाम 7-8 बजे के करीब जारी करने की बात की जा रही है. कांग्रेस के ऑब्जर्वर अजय शर्मा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि महागठबंधन के पाले में ही आएगी दोनों सीटें. बता दें कि वोटिंग प्रक्रिया शाम 4 बजे तक जारी रहेगी.
महागठबंधन के जीत के दावे मजबूत
इंडिया गठबंधन की ओर से दो विधायक चुनावी मैदान में हैं. जिनमें एक नाम बैजनाथ राम का है, जिन्हें जेएमएम ने शिबू सोरेन की सीट के लिए खड़ा किया है. यह पहली बार है जब जेएमएम परिवार के किसी सदस्यों से अलग किसी को मौका दे रही है. जिनके जीत दर्ज करने की भारी संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा दूसरी सीट के लिए कांग्रेस की तरफ से प्रणव झा चुनाव लड़ रहे हैं. जिसके लिए भी महागठबंधन ने अपने विधायकों पर पूर्ण विश्वास जाहिर किया है.
क्या रंग लाएगा NDA का दांव
एनडीए ने खासकर बीजेपी की ओर से व्यवसायी परिमल नाथवानी को समर्थन देने के बाद सियासत तेज हो गई थी. कांग्रेस सहित जेएमएम ने भी बीजेपी पर विधायकों के खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था. बीजेपी के विधायकों द्वारा परिमल नाथवानी की जीत के दावे किए जा रहे थे. जिसपर अगर तथ्यों पर नजर डालें तो एनडीए के कुल 24 विधायक हैं, वहीं एक सीट जीतने के लिए 28 वोट की जरूरत है. बाकी के चार वोट एनडीए कैसे पूरी करेगी, इसी बात पर पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही थीं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih Breaking : खंडोली से लौट रहा कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 युवक बुरी तरह घायल

Jharkhand Rajyasabha Chunav 2026 : राज्यसभा के रण में झूठे निकले कांग्रेस के दावे, परिमल नाथवाणी विजयी







