जपला स्कूल का वायरल वीडियो निकला पुराना, प्रशासन ने अफवाहों से सावधान रहने की अपील
सोशल मीडिया पर इन दिनों हुसैनाबाद अनुमंडल के जपला क्षेत्र स्थित एक विद्यालय से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Medininagar, Jharkhand: सोशल मीडिया पर इन दिनों हुसैनाबाद अनुमंडल के जपला क्षेत्र स्थित एक विद्यालय से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर फैल रही चर्चाओं के बीच जिला प्रशासन और पलामू पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें यह वीडियो वर्ष 2022 की घटना से संबंधित पाया गया। प्रशासन के अनुसार, संबंधित मामले में वर्ष 2022 में ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शिक्षक शशिकेश कश्यप के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा चुकी थी। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो किसी हालिया घटना से जुड़ा नहीं है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो या सूचना को बिना सत्यापन साझा न करें। प्रशासन का कहना है कि भ्रामक और अपुष्ट जानकारी का प्रसार समाज में भ्रम और तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने नागरिकों से जिम्मेदारीपूर्वक सोशल मीडिया का उपयोग करने तथा किसी भी सूचना की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही उसे आगे साझा करने की अपील की है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डीसी ने शहरी पेयजलापूर्ति परियोजना और ग्रिड सब स्टेशन कार्यों का किया निरीक्षण, सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

गिरिडीह में बहसबाजी के बहाने लूटमार: बाइक सवार अपराधियों ने जेवर कारोबारी से की 13 लाख की लूट







