Home»पश्चिम बंगाल»लोकतंत्र में मतभेद के जवाब में हिंसा और गोली स्वीकार नहीं की जा सकती : अर्जुन मुंडा
लोकतंत्र में मतभेद के जवाब में हिंसा और गोली स्वीकार नहीं की जा सकती : अर्जुन मुंडा
सांसद अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है. बुधवार की रात भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
May 7, 2026, 01:54 PM IST• Updated: May 7, 2026
0 Comments
4 Mins Read

Bengal Violence: भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बंगाल में हिंसा की निंदा की है. बीते रात भवानीपुर से चुनाव जीते भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने कहा है कि एक लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद का बदला हिंसा और गोली नहीं हो सकता.
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है -
बंगाल की जनता ने तृणमूल कांग्रेस की गुंडागर्दी, हिंसा और भय के माहौल से तंग आकर इस बार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड समर्थन दिया है. जनता बदलाव चाहती है, शांति चाहती है, लोकतंत्र और कानून का राज चाहती है. लेकिन राजनीतिक हिंसा की यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक मूल्यों पर लगातार हमला हो रहा है. किसी भी लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद का उत्तर गोली और हिंसा नहीं हो सकता. उन्होंने इस घटना पर शोक जताते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.
https://x.com/i/web/status/2052249682802561110
Loading Ad...
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, समारोह में मौजूद रहे PM मोदी
May 9, 2026, 10:42 AM IST

सुवेंदु अधिकारी को सौंपी जाएगी पश्चिम बंगाल की कमान! अब सिर्फ आधिकारिक ऐलान का इंतजार
May 8, 2026, 04:55 PM IST

ममता बनर्जी ने किया था इस्तीफे से इनकार, राज्यपाल ने बंगाल विधानसभा कर दी भंग
May 7, 2026, 09:14 PM IST






