बस्ती से रोजाना निकलेंगी लाशें.. बाघमारा में हो रहे गैस रिसाव को लेकर ग्रामीणों की चिंता, छाया जहरीले गैस का बादल
चिंतित ग्रामीणों ने कहा कि जहरीले गैस का रिसाव कई बार हो चुका है. लेकिन घटना को लेकर खबर लिखे जाने तक बीसीसीएल के किसी भी अधिकारी ने ग्रामीणों से बात नहीं की है और न ही समस्या का कोई ठोस समाधान निकालने की प्रक्रिया ही तलाशते दिखाई दे रहे हैं.

Jharkhand (Dhanbad): बाघमारा के तेतुलमारी थाना अंतर्गत पाण्डेयडीह के 6 नंबर बस्ती पर शनिवार को अचानक जहरीले गैस का बादल छा गया. जानकारी के अनुसार जहरीले गैस की निकासी बस्ती से कुछ दूरी पर बीसीसीएल एरिया-04 अंतर्गत संचालित भूमि आउटसोर्सिंग माइंस बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि भूमि माइंस परिसर में बने एक गोफ से अचानक गैस रिसाव होने लगा. यह गैस रिसाव इतना तेज था कि देखते ही देखते पाण्डेयडीह बस्ती पर बादल बनकर छा गया. यह गैस का गुब्बार आसमान को छूने लगा.
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि इस घटना के लिए पूरी तरह से स्थानीय बीसीसीएल प्रबन्धन जिम्मेदार है. हमारी बस एक ही मांग है कि बस्ती को समुचित विस्थापित किया जाए.
अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित ग्रामीणों ने कहा कि जहरीले गैस का रिसाव कई बार हो चुका है, जिससे स्थानीय जनता के स्वास्थ्य पर खतरा मंडराता रहता है. कई महिलाओं की तबियत बिगड़ने की बात भी सामने आई है.
लेकिन घटना को लेकर खबर लिखे जाने तक बीसीसीएल के किसी भी अधिकारी ने ग्रामीणों से बात नहीं की है और न ही समस्या का कोई ठोस समाधान निकालने की प्रक्रिया ही तलाशते दिखाई दे रहे हैं. लोगों का मानना है कि जल्द ही कोई निराकरण नहीं किया गया तो इस बस्ती से रोजाना लाशें निकलेंगी.
रिपोर्ट: राजू वर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







