मवेशी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने बनाया 13 घंटों तक बंधक, विशाल पंचायत और SDPO के हतस्क्षेप के बाद 4 युवक पुलिस के हवाले
संदिग्ध रूप से घर के बाहर मवेशियों के पास घूमते देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने दो युवकों को दबोच लिया. फिर उन्होंने अपने दो साथियों को बुलाया, वह भी बंधक बना लिए गए. फिर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और सुलह हो पाई. लेकिन..

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के खुखरा थाना क्षेत्र के तुईयो पंचायत के घाटाडीह गांव में रविवार को मवेशी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार लोगों को दबोचा. इस दौरान 13 घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद पंचायत और सुलह प्रक्रिया के आधार पर रविवार को आरोपियों को पुलिस के हवाले किया गया. गनीमत रही कि समय पर मामले की सूचना डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार को मिली, तो बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए एसडीपीओ सुमित खुद घाटीडीह गांव पहुंचकर पूरे मामले से अवगत हुए. बताया जा रहा है कि हालात की गंभीरता को देखते हुए चार थानों से अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा.
इन दिनों बढ़ी हैं गौवंश चोरी की घटनाएं
बताते चलें कि पीरटांड़ प्रखंड में इन दिनों गौवंश चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश था. इसी बीच शनिवार रात घाटाडीह में एक संथाली परिवार के घर के बाहर चार संदिग्ध लोगों को मवेशियों के पास घूमते देखा गया. जैसे ही घरवालों को भनक लगी, उन्होंने पूछताछ की तो आरोपियों ने खुद को पशु खरीददार बताया. लेकिन उनकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर आसपास के लोग जुट गए और चारों को पकड़ लिया.
विशाल पंचायत भी बिठा दी गई
पकड़े गए आरोपियों में सोबरनपुर (दत्तेलावा) निवासी मोहम्मद अब्दुला और तनवीर अंसारी, और धनबाद के तोपचांची थाना के लेड़ा टांड़ निवासी गुलाम ख्वाजा और मोहम्मद रफीक शामिल हैं. ग्रामीणों ने चारों को बंधक बनाकर पूछताछ किया. इस दौरान सुबह घाटाडीह में एक विशाल पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुटे. कई लोगों ने अपने मवेशियों की पूर्व में हुई चोरी की घटनाएं भी साझा कीं.
कई अधिकारी और पुलिस बल ने संभाली स्थिति
मामले की गंभीरता को देखते हुए डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, बीडीओ मनोज कुमार मरांडी, सीओ ऋषिकेश मरांडी, मधुबन थाना प्रभारी दीपेश कुमार, खुखरा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह सहित कई अधिकारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचे.
साढ़े छह लाख का हुआ सुलहनामा
इस दौरान ग्रामीणों की मौजूदगी में आरोपियों से साढ़े छह लाख रुपये का सुलहनामा कराया गया. समझौते के तहत आरोपियों ने क्षेत्र में हुई मवेशी चोरी के नुकसान की भरपाई करने की बात स्वीकार की. इसके बाद ग्रामीणों ने चारों आरोपियों को पुलिस के हवाले किया.
आरोपियों का कोई आपराधिक रिकोर्ड नहीं
इस संबंध में एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि आरोपियों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया था, हालांकि इनके खिलाफ कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.
Report By - Manoj
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डीसी ने शहरी पेयजलापूर्ति परियोजना और ग्रिड सब स्टेशन कार्यों का किया निरीक्षण, सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

जपला स्कूल का वायरल वीडियो निकला पुराना, प्रशासन ने अफवाहों से सावधान रहने की अपील







