बारिश के बीच गिरिडीह में भक्तिभाव से मनाया गया विजयादशमी, सिंदूर खेला की रस्म को सुहागिनों ने किया पूरा
बरगंडा सार्वजनिक दुर्गा काली मंडा, गांधी चौक के बड़की दुर्गा मंईयां और छोटकी दुर्गा समेत कई दुर्गा मंडप में विसर्जन की तैयारी शुरू हुई. जहां बड़ी संख्या में सुहागिनों की भीड़ सिंदूर खेला के रस्म को पूरा करने के लिए जुटी थी.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: बारिश के बीच गुरुवार को गिरिडीह में विजयादशमी मनाया गया. जिले में प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला भी शुरु हो गया है. और महिलाओं ने माता को विदाई का अंतिम भोग के रूप में कोइच्छा भराई का विधान पूरा किया. जबकि सिंदूर खेला की रस्म को भी सुहागिनों ने विधि-विधान के साथ पूर्ण किया.
शहर के बरगंडा सार्वजनिक दुर्गा काली मंडा, गांधी चौक के बड़की दुर्गा मंईयां और छोटकी दुर्गा समेत कई दुर्गा मंडप में विसर्जन की तैयारी शुरू हुई. जहां बड़ी संख्या में सुहागिनों की भीड़ सिंदूर खेला के रस्म को पूरा करने के लिए जुटी थी. इस दौरान महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाने के साथ एक दूसरे को पावन विजयादशमी की शुभकामनायें देती दिखी. सिंदूर लगाते हुए महिलाएं इस एक दूसरे का पांव छूकर आशीर्वाद भी लेती नजर आई. भक्ति और आस्था का संगम मौक़े पर देखने को मिला.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






