जापान के शिशु मकाक का वीडियो दुनिया भर में वायरल, Punch के भावनात्मक लगाव ने किया भाव-विभोर
दुनिया भर में इंटरनेट पर एक शिशु मकाक छाया हुआ है. एक खिलौने के प्रति उसका लगाव देख, लोग उसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं. जानवरों में होने वाली संवेदना की झलकियां देती है ये कहानी.

Naxatra Digital: पंच (Punch) एक जापानी मकाक है, जो इंटरनेट की दुनिया में दुनिया भर में सुर्खियां बटोर रहा है. उसे इचिकावा शहर के एक चिड़ियाघर में रखा गया था. जहां देखभाल करने वाले उसके स्वभाव को लगातार गौर कर रहे थे. उसके घुलने-मिलने में बाकी बंदरों के समूह में समस्या हो रही है, ये दिखाई दे रहा था. जब वह समीप जाना चाहता था दूसरे बंदरों के, तो वे भी उसे अपना समझकर व्यवहार नहीं करते थे. ये उनके हावभाव से पता लगता है.
खिलौने से गहरा लगाव, आकर्षण का बना विषय
ऐसे में वहां के कर्मियों ने एक ऑरंगुटन का मकाक के साइज का ही खिलौना उनके बीच रख दिया. फिर देखा गया कि बच्चे मकाक ने उसे नन्हें हाथों से उठाया और मशक्कत से उसे घसीटकर एक किनारे ले गया. वह खिलौना उसके लिए सांत्वना का कार्य कर रहा था. उसके स्वभाव में आए परिवर्तन से कहा जा सकता है कि उसे अब उस खिलौने से गहरा लगाव हो गया है.
जन्म के बाद ही हो गया था अपनी मां से दूर
वह कभी उससे खेलता पाया जाता, कभी अपनी मां की तरह उसके गले लग जाया करता. उसके उस खिलौने से हुए इस लगाव का प्रमुख कारण है बाकी समूह द्वारा उसे न स्वीकारा जाना. बता दें कि बच्चे का जन्म जुलाई 2025 में हुआ था. जन्म के बाद ही उसकी मां ने उसका त्याग कर दिया. जिसके बाद उसे इचिकावा के इस जू में लाया गया.
तस्वीरें और वीडियो वायरल
पंच की अपने खिलौने को हर जगह ले जाने की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए, जिससे दुनिया भर में सहानुभूति जागी और उसे देखने के लिए आगंतुकों की लंबी कतारें लग गईं. यह छोटा मकाक हर समय अपने भरवां खिलौने को अपने साथ रखता है, जो अकेलापन दूर करने का उसका तरीका बन गया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विश्वभर में मनाया जा रहा आज ईस्टर का त्योहार, वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से लेकर लंदन के बिशप तक, देखें सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा






