Video! : 'अब नहीं रुकेंगे छात्र!', Ranchi में बेकाबू हुआ JPSC-JSSC प्रदर्शन, एक-एक कर तोड़ी 7 बैरिकेडिंग
प्रदर्शन के लगातार उग्र रूप लेने के बाद Ranchi जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया है।

JPSC-JSSC Protest: Ranchi में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब फूट पड़ा है। विधानसभा घेराव के लिए निकले छात्रों का आंदोलन पल-पल और उग्र होता जा रहा है। सड़कों पर उतरा अभ्यर्थियों का विशाल हुजूम रोकने से भी नहीं रुक रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक, गुस्साए छात्रों ने पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए एक के बाद एक 7वीं बैरिकेडिंग भी पार कर ली है और वे लगातार विधानसभा की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।

सुरक्षा घेरा ध्वस्त, पुलिस के छूटे पसीने
विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे छात्रों का आक्रोश इतना ज्यादा है कि प्रशासन द्वारा लगाए गए सुरक्षा चक्र एक-एक कर टूटते नजर आ रहे हैं। सड़क पर लगाए गए भारी-भरकम बैरिकेड्स भी छात्रों को रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। 7वीं बैरिकेडिंग टूटने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। मौके पर तैनात भारी पुलिस बल छात्रों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है, लेकिन छात्रों के इस जनसैलाब के आगे पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।

ड्रोन से रखी जा रही नजर, प्रशासन कर रहा शांति की अपील
प्रदर्शन के लगातार उग्र रूप लेने के बाद Ranchi जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है।
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया है। पूरे आंदोलन और छात्रों की हर गतिविधि पर आसमान से ड्रोन कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है।

इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी लाउडस्पीकर से लगातार छात्रों से शांति बनाए रखने और संयम से काम लेने की अपील कर रहे हैं। हालांकि, अपनी मांगों पर अड़े छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Video! : रांची में छात्र आंदोलन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, उग्र छात्रों पर लाठीचार्ज, विधानसभा के सभी गेट सील!

'झुकेगा नहीं साला...', JPSC आंदोलन में पुष्पा का स्वैग, पुलिस को चकमा देकर पिछले रास्ते से विधानसभा की ओर बढ़े छात्र







