Video! : छात्रों ने तोड़ी पहली बैरिकेडिंग, विधानसभा की ओर किया कूच
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने विधानसभा की ओर जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रखी थी। जब छात्रों का हुजूम वहां पहुंचा, तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया

JPSC-JSSC Protest: झारखंड में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में सुधार और कथित धांधली की जांच की मांग को लेकर आज (10 अगस्त) विधानसभा का घेराव करने पहुंचे छात्रों का गुस्सा अब बेकाबू होने लगा है। हजारों की संख्या में रांची की सड़कों पर उतरे आक्रोशित छात्रों ने पुलिस-प्रशासन के तमाम सुरक्षा इंतजामों को पार करते हुए पहली बैरिकेडिंग को तोड़ दिया है। सुरक्षा घेरा टूटते ही छात्रों का भारी हुजूम नारेबाजी करते हुए तेजी से विधानसभा की ओर बढ़ रहा है।
पुलिस की समझाइश नाकाम, पीछे हटने को तैयार नहीं छात्र
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने विधानसभा की ओर जाने वाले रास्तों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रखी थी। जब छात्रों का हुजूम वहां पहुंचा, तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी लगातार छात्रों से शांति बनाए रखने और वापस लौटने की अपील कर रहे हैं।
हालांकि, अपनी मांगों को लेकर आर-पार के मूड में आए छात्र पुलिस की किसी भी बात को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक सरकार उनकी बात नहीं सुनती, उनके कदम पीछे नहीं हटेंगे।
आमने-सामने पुलिस और प्रदर्शनकारी
बैरिकेडिंग टूटने और छात्रों के लगातार आगे बढ़ने के कारण मौके पर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। भीड़ को तितर-बितर करने और किसी भी तरह की हिंसक स्थिति से बचने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। भारी संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुला लिया गया है। पुलिस फिलहाल अत्यधिक बल प्रयोग से बचते हुए सूझबूझ और समझाइश से स्थिति को नियंत्रण में करने की जद्दोजहद कर रही है, लेकिन गतिरोध लगातार बना हुआ है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Video! : रांची में छात्र आंदोलन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, उग्र छात्रों पर लाठीचार्ज, विधानसभा के सभी गेट सील!

'झुकेगा नहीं साला...', JPSC आंदोलन में पुष्पा का स्वैग, पुलिस को चकमा देकर पिछले रास्ते से विधानसभा की ओर बढ़े छात्र







