केरल में आज से वीडी सतीशन सरकार का आगाज, राज्यपाल आर्लेकर ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ
वीडी सतीशन ने आज केरल के मुख्यमंत्री के रुप में पद की शपथ ली. राज्यपाल ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. इसके साथ ही राज्यपाल ने 20 विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई.

Change of power in Kerala: केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF की 10 सालों बाद सत्ता में वापसी हुई है. बता दें, आज तिरुवनंतपुरम में भव्य मुख्यमंत्री शपथ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वीडी सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री के रुप में पद की शपथ ली. उन्हें केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इसके साथ ही वीडी सतीशन सरकार में राज्यपाल ने कुल 20 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई.

बता दें, केरल में नई सरकार के केबिनेट में कांग्रेस के रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ के. मुरलीधरन, मॉन्स जोसेफ, IUML के पीके कुन्हालीकुट्टी, RSP नेता शिबू बेबी जॉन और केरल कांग्रेस (जैकब) के अनूप जैकब जैसे सीनियर नेताओं शामिल हैं. सतीशन सरकार में 14 विधायकों ने पहली मंत्री पद की शपथ ली है.

शपथ समारोह में शामिल हुए खड़गे, राहुल और प्रियंका
वीडी सतीशन के मुख्यमंत्री पद के शपथ समारोह में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वायनाड सांसद प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए. इस शपथ समारोह में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने भी हिस्सा लिया. केरल में नई सरकार के साथ राजनीतिक बदलाव की नई शुरुआत मानी जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









