उत्तर प्रदेश पुलिस की दबंगई, बारिश से बच रही जनता का ताबड़तोड़ काटने लगी चालान
उत्तर प्रदेश पुलिस का वीडियो सामने आया है, जिसमें बारिश से सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर बच रहे लोगों का पुलिस ऑनलाइन चालान काटना शुरु कर देती है. इससे जुड़ी लोगों की प्रतिक्रिया नाराजगी की आ रही है.

UP (Lucknow): उत्तर प्रदेश पुलिस की दबंगई का एक वीडियो सामने आया है. मामला लखनऊ का है, जहां कुछ लोग अपनी गाड़ी सड़क किनारे रोककर बारिश से बच रहे थे. इसी वक्त पुलिस आती है और ताबड़तोड़ चालान काटना शुरु कर देती है. लोगों का कहना है कि जहां पुलिस को राहत देना चाहिए, उस दौरान चालान काटने लग जाना कितना उचित है. मजे की बात यह है कि पुलिस ने नियमों का हवाला देकर चालान काटने के पहले चेतावनी भी देना आवश्यक नहीं समझा.
शहरवासियों में नाराजगी
राजधानी लखनऊ में भारी बारिश के बीच जियामऊ पुल से सामने आया वीडियो लखनऊ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है. वीडियो सामने आने के बाद शहरवासियों में नाराजगी है. लोगों का कहना है कि वे बारिश से बचने के लिए मजबूरी में रुके थे, लेकिन पुलिस ने इंसानियत दिखाने के बजाय नियमों की सख्ती दिखाई.
यूपी पुलिस की हो रही किरकिरी
यह घटना यूपी के डीजीपी आवास से महज़ कुछ मीटर की दूरी पर हुई, जिससे मामला और भी संवेदनशील हो गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

UP: बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रही 6 छात्राएं एक साथ लापता, लोगों में आक्रोश

UP Crime: तकिये से घोंट दी सास की सांस, बहू और प्रेमी का काला सच आया सामने






