UPSC topper AIR-1 Anuj Agnihotri: तीसरा प्रयास.. बड़ी सफलता, AIIMS से IAS तक का सफर
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 2025 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं. टॉपर्स में पहली रैंक हासिल करने वाले अनुज ने 2023 में राजस्थान की प्रशासनिक परीक्षा पास की थी. जिसके बाद से वे एसडीएम का पद संभाल रहे थे.

UPSC topper AIR-1 Anuj Agnihotri: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2025 के परिणामों की घोषणा कर दी है. इस बार राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी अनुज अग्निहोत्री ने देश भर में पहला स्थान हासिल किया है. आयोग द्वारा घोषित इस मेरिट सूची में कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के लिए अनुशंसित किया गया है.
अनुज की इस ऐतिहासिक सफलता ने देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का एक नया अध्याय लिखा है. यह उपलब्धि न केवल उनके अथक परिश्रम और धैर्य का परिणाम है, बल्कि उन युवाओं के लिए एक मिसाल है जो आईएएस (IAS), आईपीएस (IPS) और आईएफएस (IFS) जैसे प्रतिष्ठित पदों पर पहुंचकर देश सेवा का सपना देखते हैं.
डॉक्टर से प्रशासनिक अधिकारी तक का प्रेरणादायक सफर
अनुज अग्निहोत्री का करियर बेहद प्रभावशाली रहा है. रावतभाटा के परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने वाले अनुज ने 12वीं में 94% अंक हासिल किए थे. इसके बाद उन्होंने मेडिकल क्षेत्र को चुना और एम्स (AIIMS) जोधपुर से अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी की. पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने के साथ-साथ अनुज को टेबल टेनिस खेलने का भी शौक है.
अनुज की यह सफलता पहली बार नहीं है; वे पहले भी यूपीएससी की परीक्षा में सफल हो चुके हैं. अपने पहले प्रयास साल 2023 में सफलता पाते हुए वे वर्तमान में दिल्ली में एसडीएम (SDM) के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने प्रशासनिक सेवा में अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए और भी बेहतर करने की ठानी और अपने तीसरे प्रयास में देश में पहली रैंक प्राप्त की.
अनुज की क्या है पारिवारिक पृष्ठभूमि
पहले स्थान पर आने वाले अनुज की मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं, वहीं पिता के.बी. अग्निहोत्री राजस्थान की परमाणु ऊर्जा यूनिट में कार्यरत हैं. अनुज की यूपीएससी सफलता की खबर पूरे उनके जिले में गूंज चुकी है. पूरा चित्तौड़गढ़ खुशियां मना रहा है.
ये हैं UPSC 2025 के टॉप 10
अनुज अग्निहोत्री
राजेश्वरी सुवे एम
अकांश ढुल
राघव झुनझुनवाला
ईशान भटनागर
ज़िनिया अरोड़ा
ए आर राजा मोहिदीन
पक्षाल सेक्रेटरी
आस्था जैन
उज्ज्वल प्रियंक
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डीसी ने गिरिडीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का जायजा, दिए आवश्यक निर्देश

रांची के हॉस्टलों में गैस संकट ! लकड़ी जलाकर खाना बनाने को मजबूर छात्र






