UPSC Exam 2026: रांची में 36 केंद्रों पर सख्ती, 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू
UPSC परीक्षा शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो इसे लेकर सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है. इस बार कुल 8,19,372 अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं. वहीं, परीक्षा के लिए देशभर में कुल 83 केंद्र बनाए गए है.

UPSC Exam 2026: UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims 2026) आज यानी 24 मई 2026 (रविवार) को देशभर के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही है इसे लेकर पूरे देश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. परीक्षा शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो इसे लेकर सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है. इस बार कुल 8,19,372 अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं. वहीं, परीक्षा के लिए देशभर में कुल 83 केंद्र बनाए गए है.
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधज्ञा लागू
इधर, रांची में यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के लिए कुल 36 केंद्र बनाए गए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं, प्रशासन ने इन सभी केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया है. ताकि परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त और व्यवस्थित तरीके से हो. हालांकि, इस दौरान सरकारी कामों में लगे पदाधिकारी और कर्मचारी इससे मुक्त रहेंगे. यह निषेधाज्ञा आज सुबह 6:30 बजे लागू हो गई है जो शाम 7:30 बजे तक प्रभावी रहेगी.
दो पाली में आयोजित हो रही परीक्षा
UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो पाली में आयोजित की जा रही है. प्रथम पाली में परीक्षा सुबह 9:30 बजे 11:30 बजे तक जबकि द्वितीय पाली में दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा को लेकर जारी निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगी. इसके साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग, किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र एवं हरवे हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, भाला आदि लेकर चलने, धरना या आमसभा आयोजित करने पर भी रोक लगाई गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









