राजधानी के हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल में हंगामा, मरीज के साथ हुई लापरवाही
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर चेंज कर ऑपरेशन किया गया जिस वजह से लापरवाही हुई और मरीज की मौत हो गई।

Ranchi/Jharkhand: राजधानी के हेल्थ प्वाइंट हॉस्पिटल में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर चेंज कर ऑपरेशन किया गया जिस वजह से लापरवाही हुई और मरीज की मौत हो गई।
मामला 28 वर्षीया संगीता देवी की मौत से जुड़ी है। परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई, जिसकी वजह से महिला की जान चली गई।
बताया जा रहा है कि महिला को सिर में गंभीर चोट लगने के बाद गिरिडीह से रांची लाया गया था। हालत नाजुक थी और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन डॉक्टर विजयराज की जगह विवेक राज से कराया गया और इसी कथित लापरवाही के कारण मरीज की मौत हो गई।
मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क उठे और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

RIMS में मेघा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, ब्लड बैंक को मिलेगी मजबूती

डोडा तस्करी के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ऑटो से 42 लाख डोडा बरामद







