पलामू में BJP प्रदर्शन के दौरान हंगामा, SDPO और नेताओं में तीखी बहस
प्रदर्शन के दौरान पूर्व सांसद बीडी राम अपना वक्तव्य दे रहे थे। इसी बीच SDPO राजेश कुमार यादव वाहन से समाहरणालय गेट के पास पहुंचे और अंदर जाने का प्रयास किया।

Medinagar Palamu: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच और छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पलामू समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समाहरणालय के मुख्य गेट पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब SDPO राजेश कुमार यादव और भाजपा नेताओं के बीच अंदर जाने को लेकर तीखी बहस हो गई। बताया गया कि प्रदर्शन के दौरान पूर्व सांसद बीडी राम अपना वक्तव्य दे रहे थे। इसी बीच SDPO राजेश कुमार यादव वाहन से समाहरणालय गेट के पास पहुंचे और परिसर के अंदर जाने का प्रयास किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट का घेराव कर रखा था। इसी दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और SDPO राजेश कुमार यादव के बीच अंदर जाने को लेकर तीखी कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी विरोध जताया। कुछ देर तक गेट पर हंगामे और नोकझोंक की स्थिति बनी रही। बाद में मामला शांत हुआ। वहीं पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता ने आरोप लगाया कि SDPO जानबूझकर अपनी गाड़ी समाहरणालय परिसर के अंदर ले जाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, ऐसे में इस तरह की स्थिति पैदा करना उचित नहीं है। भाजपा नेताओं ने JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI से जांच कराने और छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग दोहराई।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रोलागुटू मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, खूंटी पुलिस ने बुढ़मू से भीम सिंह को किया गिरफ्तार

महिला की जमीन पर रातों-रात बना दी दीवार!, रामगढ़ में DC के पास पहुंचा कब्जा और धमकी का मामला







