खान सर की कोचिंग पर हमला मामले में अपडेट: ज्ञान बिंदू कोचिंग संचालक गिरफ्तार, मारपीट का CCTV वीडियो वायरल
खान सर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि गार्ड से हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट की है, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के बीचबचाव करने के बाद उसकी जान बच सकी. उन्होंने बताया कि घायल गार्ड के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं.

Patna, Bihar: मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे खान सर की पटना स्थित कोचिंग सेंटर में कुछ बदमाशों द्वारा हमला कर दिया जाता है. हमले और तोड़फोड़ का वीडियो सामने आने के बाद से एक कोचिंग संचालक पर हमला कराए जाने का आरोप भी लग रहा है. हमले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवकों द्वारा पहले खान सर की कोचिंग के बाहर लगे होर्डिंग्स गिराए जाते हैं, और तोड़फोड़ की जाती है. जिसका विरोध करने पर वे उस वक्त ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा गार्ड पर बुरी तरह से टूट पड़ते हैं.
ज्ञान बिंदू कोचिंग संचालक संचालक
घटना के दूसरे दिन यानी बुधवार को भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. साथ ही सीसीटीवी की जांच के बाद ज्ञान बिंदू कोचिंग सेंटर के संचालक रौशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन्हीं रौशन आनंद पर मारपीट और तोड़फोड़ कराने का आरोप लगाया जा रहा था.
कोचिंग सेंटर के गार्ड को बेरहमी से पीटा
खान सर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि गार्ड से हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट की है, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के बीचबचाव करने के बाद उसकी जान बच सकी. उन्होंने बताया कि घायल गार्ड के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर है.
2019 में कोचिंग पर हुई थी बमबारी
खान सर की यह कोचिंग पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित है. जहां खान सर ने बताया कि आए दिन छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं. जिनमें से कुछ एक घटनाओं को नजरअंदाज भी कर दिया जाता है. उनके बताए अनुसार इसी वर्ष जनवरी में कोचिंग का मेट गेट थार से तोड़ दिया गया था. वहीं 2019 की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कोचिंग माफियाओं द्वारा देसी क्रूड बम से हमला किया गया था. हालांकि इन घटनाओं में किसी की जानमाल की हानि नहीं हुई.
हमले का कारण व्यवसायिक मानसिकता या कुछ और !
खान सर ने कराए जा रहे इन हमलों के पीछे के कारण के बारे में बताते हुए कहा कि व्यापारिक मानसिकता के कोचिंग संचालकों को नुकसान होने लगा. क्योंकि खान सर की कोचिंग कम फीस में ही परीक्षाओं की तैयारियां कराती हैं, और परीक्षा के बाद रिजल्ट भी अच्छा होता है. जिस कारण उनके संस्थान में बच्चों का आकर्षण बाकियों की तुलना में काफी अधिक है, इससे दूसरे संस्थान को जिनकी मानसिकता व्यापार करके मुनाफा कमाने की है, वे अधिक कमाई नहीं कर पाते और इसी का गुस्सा वे ऐसे कृत्यों के जरिए निकाला करते हैं.
खान सर की बिहार सरकार से मांग
फिलहाल खान सर ने प्रशासन और बिहार सरकार से उक्त इलाके की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. वहीं खान सर के अपने विद्यार्थियों में भारी आक्रोश का माहौल है. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









