UP: दुधमुंहे बच्चे को गोद में लिए हाईकोर्ट की छत पर चढ़ी महिला, पुलिस की सूझबूझ ने बचाई जान
लखनऊ हाईकोर्ट की छत पर चढ़कर महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया. बिल्डिंग की 5वीं मंजिल पर चढ़ी महिला के हाथ में उसका तीन माह का बच्चा भी था.

UP (Lucknow): हाथ में दुधमुंहे बच्चे को लेकर महिला लखनऊ हाईकोर्ट की छत पर पहुंच जाती है. आत्महत्या करने को लेकर बहुत देर तक हंगामा किया, फिर पुलिस द्वारा समझाए जाने के बाद नीचे उतर आई.
सुरक्षाबलों ने दिखाई सूझबूझ
हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच परिसर में शुक्रवार शाम एक रूपाली नाम की महिला ने ऐसी हरकत की हर तरफ हड़कंप मच गया. यहां एक महिला अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर एडवोकेट चैंबर की पांचवीं मंजिल की छत पर चढ़ गई. इतना ही नहीं इस दौरान महिला वहां से नीचे कूदने की धमकी देने लगी जिसे देख कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गए. करीब एक घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षाबलों ने सूझबूझ से महिला और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया.
मंजर देख जमा हो गई हजारों की भीड़
मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4 बजे जब कोर्ट की कार्यवाही समाप्त होने वाली थी. तभी एडवोकेट चैंबर के सी-ब्लॉक की पांचवीं मंजिल की छत पर एक महिला अचानक नजर आई. महिला की पहचान रूपाली के रूप में हुई है. वह अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए हुए थी. रूपाली लगातार नीचे कूदने की बात कह रही थी. यह मंजर देख नीचे हजारों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
पारिवारिक विवाद से परेशान चल रही रूपाली?
प्रारंभिक पूछताछ और जानकारी के मुताबिक, रूपाली किसी पारिवारिक विवाद और कानूनी उलझनों के कारण मानसिक तनाव में थी. बताया जा रहा है कि इसी हताशा में उसने इतना खौफनाक कदम उठाने का फैसला किया. वह छत के किनारे पर जाकर खड़ी हो गई थी जिससे नीचे खड़े लोगों की सांसें अटकी रहीं.
अधिवक्ता से विवाद को लेकर आई थी बात करने
पुलिस के मुताबिक महिला गोंडा के छपिया की रहने वाली है. पूछताछ में बताया कि उसकी शादी नरायनपुर निवासी गैर संप्रदाय के मो. साबिर अली हुई है. एक तीन माह का बच्चा भी है. पति और ससुरालवालों से परेशान होकर शुक्रवार को वह अधिवक्ता के उच्च न्यायालय स्थित चैम्बर में बात करने आई थी. बात न बनने पर वह छत पर चढ़ गई और नीचे कूदने का प्रयास करने लगी.
हाईकोर्ट सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी, चौकी प्रभारी और अन्य लोगों ने उन्हें सुरक्षित बचाया. विभूतिखंड इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि मामले को लेकर किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है. मामले की जांच की जा रही है.
रिपोर्ट: अवनीश कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

UP के पीलीभीत जनपद में पति ने पत्नी की नाक काटकर कर दी अलग ! जानें क्या हैं पूरा मामला

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से बड़ा हादसा, सहरसा के दो मजदूरों की मौत, कई की हालत गंभीर







