रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल
रांची में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आए भयंकर आंधी-तूफान और तेज बारिश ने भारी तबाही मचाई है. लालपुर थाना क्षेत्र के ईस्ट जेल रोड में एक विशाल पेड़ कार पर गिर गया, जिससे उसमें सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Ranchi, Jharkhand: राजधानी रांची में आज दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और करीब साढ़े तीन बजे भीषण आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. इस प्राकृतिक आपदा ने शहर के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. सबसे गंभीर घटना लालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ईस्ट जेल रोड में घटी, जहां आंधी के कारण एक पुराना विशाल पेड़ सड़क पर चल रही कार पर गिर गया. वहीं विशाल पेड़ की टहनियों ने ग्यारह हजार वॉल्ट की बिजली तार को भी चपेट में ले लिया. गनीमत रही कि किसी के जान-माल को नुकसान नहीं हुआ.

हादसे में कार सवार युवक घायल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ गिरते ही कार पूरी तरह दब गई और उसमें सवार युवक अंदर ही फंस गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों और लालपुर थाना पुलिस की मदद से घायल युवक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है, जहाँ उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है. हादसे के वक्त कार में एक अकेला युवक ही मौजूद था.
शहर के कई इलाकों में मची तबाही
आंधी और तूफान इतना भयंकर था कि जिले के कई अन्य इलाकों से भी पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की सूचना मिल रही है. तेज बारिश के कारण दृश्यता कम हो गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई. कई स्थानों पर जल-जमाव और जान-माल के नुकसान की प्रारंभिक खबरें प्राप्त हो रही हैं. जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें गिरे हुए पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल करने के प्रयास में जुट गई हैं. वहीं स्थानीय लोग प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं कि सड़क किनारे के पेड़ों की टहनियां क्यों नहीं काटी गई, अगर पेड़ की टहनियां छोटी होती तो न वे तेज आंधी की चपेट में आकर गिरती न कोई नुकसान होता.
(रांची से शाही अली की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद

मोतिहारी में छात्र की निर्मम हत्या का खुलासा, 15 बार चाकू घोंपकर उतारा था मौत के घाट







