गिरिडीह के डुमरी में अनियंत्रित ट्रक ने आठ लोगों को कुचला, चार की दर्दनाक मौत
जिले के निमियाघाट में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. जिसमें ब्रेक फेल होने के बाद ट्रक ने आठ लोगों को कुचल दिया, चार लोगों की मौत हो गई है.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के निमियाघाट थाना इलाके के ईसरी बाजार के व्यस्त रोड में ईसरी पुल के समीप शुक्रवार देर शाम दर्दनाक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. चार से पांच के जख्मी होने की बात कही जा रही है.
एक बोर्राय ट्रक ने आठ लोगों को कुचल दिया. डीसी रामनिवास यादव चार लोगों की मौत होने की पुष्टि की है. देर शाम हुई घटना के बाद ईसरी बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोग इधर-उधर भागने लगे.
सूचना मिलते ही निमियाघाट और डुमरी थाना प्रभारी के साथ डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद समेत कई अधिकारी भी आनन-फानन में घटनास्थल पहुंचे और राहत बचाव कार्य में जुट गए. इस दौरान मृतकों के शव को डुमरी स्वास्थ केंद्र भेजा गया. जबकि जख्मी लोगों का इलाज भी किया जा रहा है.
फिलहाल जो बाते सामने आई है उसके अनुसार जिस ट्रक ने पैदल चल रहे लोगों को रौंदा, उस ट्रक का ब्रेक फेल था. चर्चा है कि कुछ दुकान भी इसके चपेट में आए है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद

मोतिहारी में छात्र की निर्मम हत्या का खुलासा, 15 बार चाकू घोंपकर उतारा था मौत के घाट







