गिरिडीह में होली के दिन गोदावरी नदी में डूबे 2 किशोर, परिजनों में मचा कोहराम
गिरिडीह जिले में होली के दिन दो किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों होली खेलने के बाद गोदावरी नदी नहाने गए थे. इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए.

Giridih News: रंगों के पावन पर्व होली की खुमारी में पूरा गिरिडीह डूबा रहा. लेकिन होली के रंग में एक बड़ी घटना ने दर्द भी दिया. जिले के देवरी के चतरो बाजार निवासी संजय साहू के 17 साल के बेटे करण साहू अपने दोस्त दीपक विश्वकर्मा के साथ होली खेलने के बाद जमुआ प्रखंड के गोदावरी नदी नहाने गया था लेकिन वहां नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए.
जब हो-हल्ला हुआ तो मौके पर लोगों की भीड़ जुटी. स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश में लग गए. हालात बिगड़ते देख खंडोली पर्यटन से एनडीआरएफ की टीम को सूचना देकर बुलाई गई. लेकिन समय रहते स्थानीय लोगों ने दोनों किशोर क नदी से बाहर निकाला. और आनन फानन दोनों को इलाज के लिए जमुआ स्थित नर्सिंग होम पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, परिजनों ने दोनों का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव का क्रियाक्रम कर दिया.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू/ ललन राय/ संतोष कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा

दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य का 'बादल' फिर मुस्कुराने लगा, इंसान और वन्यजीव के बीच भरोसे की मिसाल






