भोजपुर में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 36 लाख अवैध विदेशी शराब के साथ 2 गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर आरा में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है. विभाग ने 2 तस्कर को लाखों रुपए के अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

Bhojpur Ara (Bihar): भोजपुर आरा जिले में नशा के कारोबारियों के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को करीब 36 लाख रुपए की अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. बता दें, भोजपुर में जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में लगातार अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. 
इसी दौरान सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि नोएडा की ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब हाजीपुर बिहार की ओर लाया जा रहा है. जिसके बाद सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम गठन के बाद वाहन जांच अभियान चलाया गया जिसमें मद्यनिषेध इकाई पटना, बिहार के सहयोग से मोहनिया-आरा मेन हाइवे पर नारायणपुर टोल प्लाज़ा के पास, थाना-जगदीशपुर, जिला-भोजपुर से एक 6 (छः) चक्का कंटेनर से भारी मात्रा अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया. कंटेनर पर निबंधन संख्या AS-01SC-4657 अंकित पाया गया है. 
मौके पर कार्रवाई करते हुए टीम ने कंटेनर चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के एटा जिला स्थित जयथा थाना इलाके के बरौलीया निवासी विपिन कुमार (कंटेनर चालक), पिता- वैधनाथ सिंह और यूपी के ही हाथरस जिला के सिकंदराउ थाना इलाके के टिकरी कला निवासी ब्रजेश कुमार, पिता- राजकुमार के रुप में हुई है. फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
रिपोर्ट- आशीष कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मायके जाने की जिद बनी मौत की वजह, पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या !

Saharsa: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला समेत तीन घायल, आंख में मिर्च पाउडर डालकर किया हमला







