दो नाबालिग किशोरियों ने रचाई शादी, एक ने लड़के का वेश धारण कर भरी सहेली की मांग में सिंदूर
क किशोरी लड़के का वेश धारण करती है और उसने अपनी सहेली की मांग में सिंदूर भरकर उसके साथ रहने की इच्छा जताई.


बिहार के बांका जिले से दो नाबालिग किशोरियों के आपस में शादी करने का मामला सामने आया है. दोनों की उम्र करीब 17 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक किशोरी लड़के का वेश धारण करती है और उसने अपनी सहेली की मांग में सिंदूर भरकर उसके साथ रहने की इच्छा जताई।
मामले की जानकारी जब परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों किशोरियों को बेलहर थाना लाया गया, जहां पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के साथ उनके अभिभावकों से भी पूरे मामले की जानकारी ली।
एक ही गांव की रहने वाली हैं दोनों किशोरियां
बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियां एक ही गांव की रहने वाली हैं और उनके घर भी आसपास हैं। इनमें से एक किशोरी आमतौर पर लड़कों की तरह पहनावा रखती है। उसके बाल छोटे हैं और वह अक्सर पैंट-शर्ट में रहती है।
जानकारी के अनुसार, वह गांव में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी करने के अलावा टेंट-डेकोरेशन का काम भी करती है। काम से होने वाली कमाई का इस्तेमाल वह अपनी सहेली की जरूरतों और पसंद की चीजों पर करती थी।
एक साल से प्रेम संबंध होने का दावा
पुलिस और परिजनों के सामने किशोरी ने खुद को लड़का बताया और कहा कि वह अपनी सहेली को पत्नी के रूप में अपने साथ रखना चाहती है। उसने दावा किया कि दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध है। बताया जाता है कि रविवार को लड़के के वेश में रहने वाली किशोरी अपनी सहेली को उसके घर से अपने घर ले गई। इसके बाद दोनों ने वहां शादी की रस्में पूरी कीं। इसी दौरान किशोरी ने अपनी सहेली की मांग में सिंदूर भी भर दिया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों किशोरियों को बेलहर थाना लेकर पहुंची. थाने में पुलिस और उनके अभिभावकों के सामने दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताई।
पुलिस ने दोनों किशोरियों और उनके अभिभावकों से मामले की जानकारी ली है। चूंकि दोनों नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस पूरे मामले में आवश्यक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई कर रही है।
पुलिस कर रही है समझाने का प्रयास
बेलहर थानाध्यक्ष गौतम कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों किशोरियां नाबालिग हैं। पुलिस की ओर से दोनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर दोनों किशोरियों और उनके अभिभावकों से जानकारी ली गई है।
फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस दोनों किशोरियों की उम्र और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सीएम सम्राट चौधरी ने वैशाली-सारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बटें चेक!

बिहार शिक्षकों की सैलरी में हो सकता है 15,000 तक का इज़ाफ़ा, 7वें वेतनमान की मांग पर शिक्षक करेंगे आमरण अनशन







