सीएम सम्राट चौधरी ने वैशाली-सारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बटें चेक!
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली और सारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। हाजीपुर के जढूआ राहत शिविर में उन्होंने सामुदायिक किचन और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।


Bihar Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को वैशाली और सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री सबसे पहले हाजीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जढूआ स्थित राहत शिविर का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
सीएम सम्राट चौधरी ने राहत शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से राहत और बचाव कार्य की जानकारी ली तथा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
सामुदायिक किचन का भी किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए संचालित सामुदायिक किचन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भोजन की व्यवस्था और लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा राहत शिविर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।
बाढ़ में मृत लोगों के आश्रितों को दिए 4-4 लाख रुपये के चेक
बाढ़ के दौरान डूबने से जान गंवाने वाले करीब आधा दर्जन लोगों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि के चेक वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
'लगातार घट रहा है गंगा का पानी'
राहत शिविर के निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आपदा की स्थिति में थोड़ी परेशानी होती है, लेकिन राहत की बात यह है कि गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है। उन्होंने बताया कि गंगा का पानी करीब 17 से 18 सेंटीमीटर नीचे गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
2-3 दिन में हालात में सुधार की उम्मीद
मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय कुछ परेशानियां स्वाभाविक हैं, लेकिन पानी लगातार कम हो रहा है और अधिकारी पूरी तरह से राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
सीएम सम्राट चौधरी ने उम्मीद जताई कि अगले दो से तीन दिनों में बाढ़ की स्थिति में और सुधार होगा और लोगों को राहत मिलेगी। वैशाली के बाद मुख्यमंत्री ने सारण जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया और वहां चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पहले कमरे की कुंडी लगाई, फिर छत पर खून से लथपथ मिले पति-पत्नी

शादी के बाद ऐसा क्या हुआ? दुल्हन खुद पहुंची तो घर में नहीं घुसने दिया, गेट के पास धरने पर बैठी है नवविवाहिता







