सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने घर वापस लौट रहे थे तभी अचानक वे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.

Giridih: गिरिडीह के जमुआ थाना इलाके के पोबी गांव में देर रात दो बाइक सवार की मौत हो गई. मृतकों की पहचान रोहित तुरी और चंदन तुरी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि देर रात बाइक से दोनों अपने गांव लौट रहे थे. तभी अचानक एक ट्रैक्टर की चपेट में वे आ गए. जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.
इधर, इस मामले की जानकारी के बाद मौके पर जमुआ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी. वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही दोनों परिवार में कोहराम मच गया है.
परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही के साथ गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. गुरुवार सुबह पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू / ललन राय
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फूड पॉइजनिंग मामले में पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को भेजा जेल, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने पत्रकार पर हमला, शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में हंगामा







