कोर्ट में नौकरी दिलाने को लेकर करोड़ों की ठगी, दो गिरफ्तार
आरोप है कि इन दोनों ने मिलकर हाई कोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बहुत सारे लोगों के साथ करोड़ों की ठगी की है।

राँची : राजकुमार और परमित राज नामक दो व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप है कि इन दोनों ने मिलकर हाई कोर्ट में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बहुत सारे लोगों के साथ करोड़ों की ठगी की है। असिस्टेंट पद पर नौकरी दिलाने का लालच देकर लोगों से दस-दस लाख रुपये ठग लेने के बाद अपना नंबर बदल लेते थे। इनके फरार होने के बाद संपर्क नहीं हो पाता था। दोनों आरोपियों के खिलाफ लोअर बाजार थाना कांड संख्या 224/25 के तहत धारा 316(2), 318(4), 336(3), 3(5) BNS के अंतर्गत तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इस मामले में राजकुमार और परमित राज नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य फरार अभियुक्त की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। लोअर बाजार थाना प्रभारी रणविजय ने बताया कि इन्होनें अब तक दर्जनों लोगों को अपने झांसे में ले लिया है। दोनों आरोपियों के अलावा एक अन्य अभियुक्त फरार है, जिसकी छापेमारी में पुलिस जुटी हुई है।
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकार किया है कि वे प्रत्येक व्यक्ति से नौकरी के नाम पर दस-दस लाख रुपये लेते थे। पैसे लेने के बाद अपना मोबाइल नंबर बदलकर फरार पो जाते थे।
पुलिस को जब इनके घर का पता लगा तो वे भागने की फिराक में थे। लेकिन थड़पखना स्थित इनके मोहल्ले से ही इन्हें धर दबोचा गया।
पूछताछ के दौरान इन्होंने कबूल किया कि इनका एक और साथी है जो इस क्रियकलाप में संलिप्त है। पुलिस इसकी तलाश कर रही है।
विधानसभा थाना क्षेत्र में भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
विधानसभा थाना क्षेत्र में भी इसी तरह का मामला सामने आया था, जहां हाई कोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से बड़ी रकम वसूली गई थी। ठगी के शिकार युवकों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भेजा गया था।
पीड़ित जब हाई कोर्ट पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वे ठगी के शिकार हुए हैं। उस मामले में कुछ आरोपितों को जेल भेजा गया था, लेकिन कई आरोपित अभी भी फरार हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र

कटिहार में कचरा फेंकने घर से निकली बुजुर्ग महिला से जेवर लूटकर भागे 3 शातिर अपराधी






