Ranchi में किन्नरों से छेड़छाड़ और मारपीट ! एक का पैर टूटा, पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
राजधानी रांची में अपराधिक तत्वों ने किन्नर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना में एक किन्नर का पैर टूट गया है. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी उन्होंने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया. मामले में पुलिस और अपराधियों के बीच सारी रात पकड़म-पकड़ी का खेल चला.

Ranchi News: राजधानी रांची में कचहरी चौक के पास ट्रांसजेंडर से मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है. यह मामला 9 फरवरी 2026 (सोमवार) की देर रात का है जहां मारपीट के बाद भारी हंगामा देखने को मिला. जानकारी के अनुसार, कुछ अपराधिक तत्वों के द्वारा ट्रांसजेंडर से छेड़छाड़ और उनसे मारपीट की वारदात को अंजाम दिया जिससे एक ट्रासजेंडर का पैर टूट गया.
पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश !
वहीं, इस मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी अपराधित तत्वों ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की. लेकिन वे बाल-बाल बच गए. लेकिन एक युवक को अपराधियों ने स्कॉर्पियो से रौंद दिया. आपको बता दें, मामले की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली डीएसपी अन्य पुलिस के जवानों के साथ पहुंचे थे जिनपर अपराधियों ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया.
रातभर अपराधियों के पीछे भागती रही पुलिस
मौके पर पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगे लेकिन पुलिस उन अपराधियों की रातभर पीछा करती रही. अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 राउंड फायरिंग की और इस बीच उनके स्कॉर्पियो के टायर पर भी गोली मारी. तब जाकर पुलिस उन दोनों मनचले को पकड़ सकी. दोनों की पहचान इस्तियाक और गुलफाम के रूप में की है.
पुलिस फायरिंग में एक अपराधी घायल
पकड़म-पकड़ी के इस खेल में पुलिस फायरिंग से आरोपी इस्तियाक घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका स्कॉर्पियो भी जब्त कर लिया है. उसमें (स्कॉर्पियो) गोली के कई निशान मिले हैं वहीं रांची के बीचों-बीच कचहरी चौक के पास देर रात तक चले इस हाई वॉल्टेज ड्रामे की अब खूब चर्चा हो रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








