पलामू में परिवहन विभाग में पदभार हस्तांतरण, राजेश साहू बने नए उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव
परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल! राजेश साहू ने संभाला पदभार, आयुक्त कुमुद सहाय ने दिए अहम निर्देश

मेदिनीनगर (पलामू): पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की उपस्थिति में परिवहन विभाग में पदभार हस्तांतरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार श्री मनीष कुमार ने अपना प्रभार श्री राजेश साहू को विधिवत सौंपा।
कार्यक्रम में आयुक्त कुमुद सहाय ने दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए परिवहन विभाग के कार्यों के सुचारू संचालन, राजस्व संग्रहण में वृद्धि तथा आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने नवपदस्थ उप परिवहन आयुक्त-सह-सचिव एवं क्षेत्रीय परिवहन पदाधिकारी राजेश साहू को पारदर्शिता और दक्षता के साथ विभागीय दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
मौके पर आयुक्त कार्यालय, पलामू के अधिकारियों एवं कर्मियों ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं नई जिम्मेदारियों में सफलता की कामना की।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में वाहन फाइनेंस कराने के नाम कंपनी ने लिए करोड़ों रुपए, फिर हो गए फरार

"जनगणना में OBC वर्ग के लिए बनाया जाए अलग कॉलम, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन" : OBC मोर्चा







