गुमला के रायडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर के नीचे आकर चालक की मौत
जिले के रायडीह प्रखंड क्षेत्र के मांझाटोली पावर हाउस के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई.

Gumla, Jharkhand : जिले के रायडीह प्रखंड क्षेत्र के मांझाटोली पावर हाउस के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार गिट्टी लोड कर एक ट्रैक्टर मांझाटोली की ओर से रायडीह की तरफ आ रहा था.
इसी दौरान पावर हाउस के पास ट्रैक्टर में चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसा इतना गंभीर था कि ट्रैक्टर चालक वाहन के नीचे दब गया. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया.
तत्काल घायल चालक को सदर अस्पताल गुमला लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. चालक की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है.
(गुमला से दीपक भास्कर की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

संथाल स्ट्राइकर्स की धमाकेदार वापसी, शीर्ष टीम को हराकर दर्ज की पहली जीत

SOTTO Jharkhand और MOHAN Foundation की पहल: अंगदान की सर्वोत्तम कार्य-पद्धतियों पर मंथन







