कांके के पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की प्रथम पुण्यतिथि आज, कार्यक्रम में शामिल हुए कई नेता
आंदोलनकारी और कांके के पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय इंद्रजीत महतो ‘अनिल' उर्फ अनिल टाइगर की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आज राजधानी रांची स्थित कांके चौक थाना मैदान में प्रतिमा अनावरण सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

Ranchi News: झारखंड के आंदोलनकारी और कांके के पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वर्गीय इंद्रजीत महतो ‘अनिल' उर्फ अनिल टाइगर की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आज राजधानी रांची स्थित कांके चौक थाना मैदान में प्रतिमा अनावरण सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम में आजसू सुप्रिमो सह पूर्व विधायक सुदेश महतो सहित BJP के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी शामिल होकर दिवंगत इंद्रजीत महतो उर्फ अनिल टाइगर की प्रतिमा का अनावरण किया.
इस कार्यक्रम को लेकर आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो ने पने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने कहा है- स्व. अनिल टाईगर जी के साहस, संघर्ष और समाज के प्रति उनके समर्पण को नमन करता हूं.
आपको बता दें, पिछले वर्ष 2025 में इंद्रजीत महतो उर्फ अनिल टाइगर की जमीन से जुड़े मामले में गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में देवव्रत शाहदेव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर झारखंड के पूर्व काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने लगाए गंभीर आरोप

पाकुड़ में बेटी को स्कूल छोड़ने निकले पिता की दर्दनाक मौत, जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम







